नई दिल्ली। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र नागर ने बताया कि परिषद का दो दिवसीय 18वां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 13 व 14 दिसंबर को कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा। यह महत्त्वपूर्ण सम्मेलन महात्मा गांधी ग्रामीण विकास पंचायत राज्य विश्वविद्यालय, बड़ा मल्यावर (कर्नाटक) में संपन्न होगा।
⭐ उद्घाटन व समापन कार्यक्रम
सम्मेलन का शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन पंचायत राज मंत्री प्रियांक खड़गे करेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय करेंगे।
⭐ प्रमुख वक्ता
सम्मेलन में कई राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से —
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डी.पी. रॉय
महासचिव मुख्यालय अनिल शर्मा

इसके अलावा कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व विशिष्ट अतिथि भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
⭐ प्रमुख मुद्दे
नागर ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों पर विस्तृत मंथन होगा। मुख्यतः —
पंचायत राज व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उपाय
73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के अनुरूप ग्राम पंचायतों को अधिकारों का मजबूत क्रियान्वयन
पंचायत संगठन को ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने की रणनीति
स्वच्छता, आवास तथा अन्य विकासात्मक विषयों पर गहन चर्चा

⭐ देशभर से 1000 प्रतिनिधि होंगे शामिल
दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर से करीब 1000 प्रतिभागी शामिल होंगे। ग्राम प्रधानों एवं प्रतिनिधियों को भी पंचायत राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सुझाव रखने का अवसर दिया जाएगा।
⭐ मंथन शिविर की नई तिथियों पर भी विचार
सम्मेलन में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मंथन शिविर की नई तिथियों और विस्तृत कार्यक्रम पर भी चर्चा की जाएगी।
⭐ सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारी
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में ठाकुर ध्यान पाल सिंह, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह, बद्रीनाथ (संपादक पंचायत संदेश), राष्ट्रीय सचिव नयना नंदकुमारी, मीना चौहान, बहादुर सिंह तोमर, देव तिवारी, ऋषव तिवारी, राजवीर सिंह राठी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।







