रेलवे भूमि मामला—सुनवाई टली, अब 16 दिसंबर संभावित तारीख

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

रेलवे भूमि विवाद मामले में आज निर्धारित सुनवाई नहीं हो सकी। विशेष सूत्रों के अनुसार, न्यायालय के सिस्टम में अगली संभावित तारीख 16 दिसंबर 2025 ऑटो-मोड में अपडेट हुई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह तारीख अभी अंतिम रूप से सुनिश्चित नहीं है और इसमें बदलाव की संभावना बनी हुई है।

सूत्रों ने बताया कि आज सुनवाई होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही थी। इसलिए सिस्टम में स्वतः ही अगली तारीख डाल दी गई है। लेकिन यह डेट तभी पुष्टि मानी जाएगी जब कोर्ट आधिकारिक रूप से आदेश जारी करेगा।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि सही और अंतिम तारीख की पुष्टि के लिए कोर्ट के उठने तक इंतज़ार करना होगा।

स्थानीय लोगों और मामले से जुड़े पक्षकारों की निगाहें अब न्यायालय की आधिकारिक अपडेट पर टिकी हुई हैं।

Leave a Comment