सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट पर — SSP मंजुनाथ टीसी मैदान में उतरे, 17 से अधिक गिरफ्तार, 136 लोगों पर मुचलका पाबंद

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी/नैनीताल।
रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज 10 दिसंबर 2025 को आने वाले माननीय सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़ी कार्रवाई

फैसले से पहले संभावित उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए—

17 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया,

136 लोगों के विरुद्ध भारी धनराशि पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।

SSP ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

🔍 सुरक्षा व्यवस्था कड़ी — हर मोर्चे पर सख़्ती

जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग

संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात

संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी

सोशल मीडिया पर सख्त मॉनिटरिंग

बिना पहचान पत्र व अनावश्यक घूमने वालों से कड़ी पूछताछ

क्षेत्रों में AREA DOMINATION लगातार जारी

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा,
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल,
एसपी जीआरपी अरुणा भारती,
एसपी रेलवे पी.के. श्रीवास्तव,
क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल,
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी,
इंस्पेक्टर बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल,
इंस्पेक्टर एलआईयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी भी लगातार मैदान में मौजूद हैं।

 

SSP की अपील

SSP नैनीताल ने आम जनता से आने वाले फैसले का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट संदेश दिया—

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment