मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 142 नए असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
CM ने कहा कि यह कदम प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करेगा और गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि—
17 लाख से अधिक मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत 3300 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार किया जा चुका है।
61 लाख आयुष्मान कार्ड अब तक जारी।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी, कई कॉलेज संचालित, दो निर्माणाधीन।

हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान निर्माणाधीन, हेली एंबुलेंस जीवनरक्षक साबित हो रही है।
सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर करने हेतु नियुक्तियों में तेजी — 142 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त, 356 की प्रक्रिया जारी, 1248 नर्सिंग अधिकारी व 170 टेक्नीशियन नियुक्त।

CM धामी ने कहा कि अब भर्तियाँ पूर्णत: मेरिट आधारित हैं और अब तक 27 हजार युवा सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं।
काबीना मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 62% परमानेंट फैकल्टी कार्यरत है तथा पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज अगले सत्र से शुरू होने की संभावना है।
कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, खजान दास सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।







