रामनगर में PWD विभाग के टेंडर आवंटन के दौरान दबंगई दिखाकर प्रक्रिया बाधित करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

टेंडर को अपने पक्ष में करवाने के लिए दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व व उसके साथ 06 लोगों ने हंगामा कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करने वालों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

👉 पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए—
7 आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया
दबंगों के वाहन को सीज किया
दयाल सिंह पन्नू के कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद की
रिवॉल्वर के दुरुपयोग की आशंका पर हथियार जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई
👉 SSP नैनिताल का सख्त संदेश
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि—
> “सरकारी प्रक्रिया में हस्तक्षेप, दबंगई या दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को गुंडा अधिनियम व जिला बदर की कार्रवाई झेलनी होगी।”
👥 हिरासत में लिए गए आरोपी (सभी निवासी — बन्नाखेड़ा)
1. सज्जन सिंह
2. दयाल सिंह पन्नू
3. नरेंद्र सिंह
4. सर्वजीत सिंह
5. विक्की सिंह
6. सुखराज सिंह
7. सरदूल सिंह
—
👮 पुलिस टीम
1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 धर्मेंद्र सिंह
3. का0 संजय
4. का0 भूपेंद्र
5. का0 तालिब







