हल्द्वानी: उप कारागार चिकित्सालय को विधायक सुमित हृदयेश ने दी हाई-टेक जनरेटर की सौगात

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी, 06 दिसंबर 2025।
उप कारागार चिकित्सालय हल्द्वानी में आज ऊर्जा आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। विधायक निधि से प्राप्त Hi-Tech 82.5 KVA Silent CPCB IV+ जनरेटर का लोकार्पण विधायक सुमित हृदयेश ने किया। इस अत्याधुनिक जनरेटर के लगने से चिकित्सालय व कारागार परिसर को अब निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कारागार जैसे संवेदनशील स्थानों में निरंतर विद्युत आपूर्ति अत्यंत आवश्यक होती है। उन्होंने बताया कि यह आधुनिक जनरेटर आपात स्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और चिकित्सालय की सेवाओं को और बेहतर बनाएगा। उन्होंने आगे भी जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शोभा बिष्ट, उप कारागार अधीक्षक प्रमोद कुमार, पार्षद शैलेन्द्र सिंह दानू, डॉ. मयंक भट्ट सहित विभागीय अधिकारी एवं कारागार स्टाफ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कारागार प्रशासन ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार जताया और जनहित के प्रति उनके निरंतर सहयोग की सराहना की।[IT_EPOLL id=”1″][/IT_EPOLL]

Leave a Comment