
नैनीताल।
विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर में आतंकी विस्फोट की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए नैनीताल पुलिस ने आज दिनांक 04.12.2025 को एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में किया गया, जिसकी थीम— “बम विस्फोट की स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, राहत व बचाव कार्य” रखी गई।
तीन आतंकी विस्फोट— पुलिस ने संभाली कमान

परिकल्पना के अनुसार मंदिर परिसर में तीन बम विस्फोट होने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सहित सभी इकाइयों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। पहुंचते ही क्षेत्राधिकारी भवाली ने कमान संभाली और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने मंदिर परिसर की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया।
2 आतंकी मारे गए, 3 गिरफ्तार
आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने मोर्चा संभालते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। जवाबी कार्रवाई में:
2 आतंकवादी ढेर किए गए
3 आतंकवादी जिंदा गिरफ्तार किए गए
गिरफ्तार आतंकियों को पूछताछ के लिए थाने भेज दिया गया।
नागरिक हताहत— मेडिकल टीमें सक्रिय
मॉक ड्रिल के अनुसार विस्फोट में:
1 नागरिक की मौत
3 नागरिक घायल
घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वहीं मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
कई एजेंसियों ने लिया हिस्सा
यह मॉक ड्रिल डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व और दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
ड्रिल में शामिल रहे:
PAC
SDRF
ATS
BDS
डॉग स्क्वाड
फॉरेंसिक टीम
मेडिकल टीम
संचार टीम
ड्रोन टीम
मंदिर प्रशासन
स्थानीय प्रशासन
स्थानीय नागरिक
पूरी मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आतंकी खतरे की स्थिति में पुलिस की त्वरित, सटीक व समन्वित कार्रवाई को मजबूत करना रहा।







