नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — स्मैक तस्कर समेत एक वारंटी गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी/नैनीताल।
नैनीताल पुलिस द्वारा नशामुक्त देवभूमि बनाने के अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपदभर में नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एक स्मैक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है।

एएनटीएफ व हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

दिनांक 04 दिसंबर 2025 को एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में टीम ने चौकी मंगलपड़ाव क्षेत्र में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान अभियुक्त
फैज सैफी पुत्र बादुल्ली सैफी
निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल (उम्र 31 वर्ष)
के कब्जे से 11.66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।

मामले में कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 394/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की गई है।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी

उ0 नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता – मेडिकल पुलिस चौकी

का0 सन्तोष बिष्ट

का0 संजय नेगी – ANTF

का0 बलवन्त सिंह – ANTF

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने धारा 138 NI Act के मामले (वाद संख्या 1686/2024) में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
अनिल जायसवाल पुत्र हरिशंकर जायसवाल,
निवासी जीतपुर नेगी, उम्र 40 वर्ष।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उ0नि0 मनोज कुमार – चौकी टीपी नगर

का0 नीरज कुमार

Leave a Comment