बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — चोरी की दो मोटरसाइकिलों संग शातिर आरोपी गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी/बनभूलपुरा।
बनभूलपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 02 दिसंबर 2025 को सारिक पुत्र वारिस निवासी बनभूलपुरा ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी कि उनकी मो0सा0 अपाचे संख्या UK04G8121 को चिराग अली शाह मजार के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कड़ी सुरागरसी, पतारसी एवं इलाके के 100 से अधिक CCTV कैमरों की जांच की।

टीम ने शातिर चोर तौसीफ पुत्र लतीफ (निवासी ग्राम खैरपुर कटरा, जिला शाहजहांपुर यूपी, हाल निवासी उत्तर उजाला, बनभूलपुरा, उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल तथा एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर) बरामद की।

अभियुक्त के बारे में
गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।

 

बरामदगी

अपाचे मोटरसाइकिल UK04G8121

स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर)

पुलिस टीम

श्री सुशील जोशी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा

उ0नि0 जगबीर सिंह

अ0उ0नि पुष्कर आर्या

का0 महबूब अली

का0 सुनील कुमार

Leave a Comment