रामनगर में पारंपरिक स्वागत, कॉर्बेट पार्क व नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

नैनीताल/रामनगर, 27 अप्रैल 2026:
लोकसभा अध्यक्ष Om Birla सोमवार से पांच दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर पहुंच गए हैं। उनके आगमन पर रामनगर में उत्तराखंडी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया।

रामनगर पहुंचने पर नैनीताल सांसद Ajay Bhatt, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी तथा कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला सहित कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें कुमाऊंनी टोपी, शॉल और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष 27 और 28 अप्रैल को Jim Corbett National Park में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

29 अप्रैल को वह प्रातः 10 बजे रामनगर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे Naini Retreat, नैनीताल पहुंचेंगे, जहां अल्प विश्राम के बाद एटीआई नैनीताल में वन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अपराह्न सत्र में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। सायं 6 बजे वह Naina Devi Temple में दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे।

30 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष Kainchi Dham में नीम करौली बाबा के दर्शन करेंगे और नैनीताल में ही प्रवास करेंगे।
अपने दौरे के अंतिम दिन 1 मई को वह सुबह 9:30 बजे सड़क मार्ग से नैनीताल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष के इस दौरे को प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।








