हल्द्वानी में गौ रक्षकों का प्रदर्शन, गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

“गौ सम्मान आह्वाहन अभियान” के तहत केंद्र सरकार को भेजा गया मांग पत्र


हल्द्वानी, संवाददाता:
संपूर्ण देश में चल रहे “गौ सम्मान आह्वाहन अभियान” के तहत सोमवार को हल्द्वानी में हिंदूवादी संगठनों और शिव सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के नाम एक मांग पत्र सौंपा।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ रक्षक और शिव सैनिक शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौ माता हिंदू धर्म की आस्था का प्रमुख केंद्र है और धार्मिक परंपराओं में इसका विशेष महत्व है।

शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि गौ रक्षा के लिए पूर्व में भी संघर्ष किया गया है और आगे भी यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव में संगठन झुकने वाला नहीं है और गौ माता के सम्मान के लिए आवाज उठाता रहेगा।


गौ रक्षक जोगेंद्र राणा ने कहा कि हिंदू धर्म में गौ माता का विशेष स्थान है और अधिकांश धार्मिक अनुष्ठान इसके बिना अधूरे माने जाते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए गौ माता को शीघ्र “राष्ट्र माता” का दर्जा दिया जाए, ताकि गौ संरक्षण को और मजबूती मिल सके।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महानगर सचिव पुरुषोत्तम सिंह, महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment