हल्द्वानी: मंगल पड़ाव व रामपुर रोड क्षेत्र में शौचालयों की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी। मंगल पड़ाव एवं रामपुर रोड क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की कमी को लेकर समाजसेवी विशाल वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को हो रही गंभीर परेशानियों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।

समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया कि मंगल पड़ाव एवं रामपुर रोड जैसे व्यस्त इलाकों में एक भी सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण स्थानीय व्यापारियों, सब्जी-फल विक्रेताओं, राहगीरों तथा ऑटो व टेंपो से आने-जाने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व मंगल पड़ाव क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मौजूद शौचालय को तोड़ दिया गया, जिसके बाद से बड़ी मंडी से लेकर सिंधी चौराहा तक एक भी शौचालय उपलब्ध नहीं है।

अंजलि वर्मा ने बताया कि मंगल पड़ाव क्षेत्र में सब्जी मंडी, टेंपो स्टैंड और घनी आबादी होने के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं, विशाल वर्मा ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल से लेकर सिंधी चौराहा रामपुर रोड तक भी एक भी शौचालय नहीं है, जिससे राह चलते लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में नगर निगम प्रशासन और मेयर गजराज बिष्ट को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

समाजसेवी विशाल वर्मा एवं अंजलि वर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मंगल पड़ाव एवं रामपुर रोड क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया, तो वे मजबूरन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान घनश्याम वर्मा, शिवम वर्मा, अरुण भोट्यानी, मन्नू भोट्यानी, सुनील अरोड़ा, रानू रावत, किरपाल हिरणी, छत्तर आर्य, रवि राजपूत, अनिल कश्यप, सचिन केसरवानी, नरेंद्र केसरवानी, प्रकाश जोशी, मुक्तियार अहमद, महेश साहू, बाबूलाल साहू, अशोक गुप्ता, मजीद साहू, अमित साहू, विनोद साहू, अंकित साहू, गंडालाल शर्मा, महताब हुसैन, आबिद मिकरानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Leave a Comment