एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नशे में वाहन चलाने वाले दो चालक गिरफ्तार, वाहन किए गए सीज

हल्द्वानी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद नैनीताल में नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशेड़ी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में दिनांक 25 दिसंबर 2025 की रात्रि को थाना काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत चौकी मल्ला काठगोदाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।

पहला मामला
वाहन संख्या UP86T7537 (कैंटर) के चालक अरविंद यादव पुत्र मेघनाथ यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी महादेवपुरम थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) ने शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाते हुए सेंट थेरेसा स्कूल, काठगोदाम के पास सड़क किनारे खड़े 4–5 वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने आरोपी चालक को धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।

 

दूसरा मामला
वाहन संख्या UP27BB4609 (कार) के चालक मुजाहिद खान पुत्र अनीस खान, निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) को भी नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 185/207 एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किया गया तथा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी प्रेषित की गई है।
पुलिस टीम में शामिल
उ0नि0 दिलीप कुमार
का0 योगेश कुमार
का0 कारज सिंह

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment