हल्द्वानी में फिर सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त — बड़ा हादसा टला

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में फिर सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त — बड़ा हादसा टला

हल्द्वानी।

शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं अब चिंता का विषय बनती जा रही हैं। आज रात एक बार फिर हल्द्वानी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन फॉक्सवैगन पोलो कार (नंबर – UK06 Y 0967) बताई जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार गनीमत रही कि बड़ा नुकसान होने से पहले ही वाहन रुक गया।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है।

👉 प्रशासन से मांग है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं।

👉 वहीं वाहन चालकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें, सावधानी से वाहन चलाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।

सतर्कता ही सुरक्षा है।

Leave a Comment