स्वस्त्ययन स्कूल में खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी | 26 दिसंबर 2025
स्वस्त्ययन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आज वार्षिक खेल महोत्सव 2025-26 का शुभारंभ अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गौलापार के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी लेकर किया गया।

इस अवसर पर MIET के निदेशक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट एवं विद्यालय की निदेशिका श्रीमती रजनी कांता बिष्ट ने मुख्य अतिथि के साथ मिलकर मशाल प्रज्वलन कर खेल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

खेल महोत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए लंबी कूद, 200 व 400 मीटर दौड़, रिले रेस, खो-खो, वॉलीबॉल, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती रजनी कांता बिष्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में खेलों को जीवन में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का आधार बताया तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सहभागिता देखने को मिली, जो विद्यालय की खेल संस्कृति को दर्शाती है। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11 की छात्रा स्नेहा एवं मानसी बजवाल द्वारा किया गया।

विद्यालय परिवार के समर्पित सहयोग से यह वार्षिक खेल महोत्सव अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।

Leave a Comment