दुग्ध उत्पादकों की आवाज दिल्ली तक पहुँची, मुकेश बोरा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

लालकुआँ/नई दिल्ली।
उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रदेश के सबसे बड़े आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों एवं कृषकों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

भेंट के दौरान मुकेश बोरा ने दुग्ध व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, सहकारिता को मजबूत करने, पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे।

मुकेश बोरा ने कहा कि आँचल दुग्ध संघ हजारों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों के चलते दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि आँचल दुग्ध संघ में दुग्ध उत्पादन पौने दो लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर ढाई लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुँच गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा 35 करोड़ रुपये एवं साइलेज भूसा अनुदान स्वीकृत किया गया है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को जाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दुग्ध उत्पादकों और कृषकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी आंदोलन ग्रामीण विकास की रीढ़ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को निरंतर सशक्त किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुकेश बोरा ने नितिन नवीन को गोलू देवता एवं नीम करौली बाबा के दर्शन हेतु उत्तराखंड आने का आमंत्रण भी दिया।

Leave a Comment