SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त रुख से रामनगर में 02 चोरी की घटनाओं का खुलासा
30 लाख के सोने के जेवरात व बिस्किट, 12 लाख नगद बरामद
रामनगर (नैनीताल)।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशन और सटीक रणनीति के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घर में हुई चोरी और टियारा रिसोर्ट में विवाह समारोह के दौरान हुई चोरी—दो अलग-अलग मामलों का सफल अनावरण करते हुए 30 लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण व बिस्किट तथा 12 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
मामला–1 : घर में चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
दिनांक 15.12.2025 को थाना रामनगर में श्रीमती सुमन पत्नी नरेंद्र, निवासी लखनपुर, रामनगर द्वारा तहरीर दी गई कि उनके दिल्ली प्रवास के दौरान 08.12.2025 से 11.12.2025 के बीच अज्ञात चोर ने उनके घर से दो कड़े, दो चूड़ियाँ और दो सोने के बिस्किट चोरी कर लिए।

इस संबंध में थाना रामनगर में FIR संख्या 414/25 धारा 305(ए) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन, SP हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन एवं CO रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज व सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 16.12.2025 को चोरपानी रेलवे भूमि के पास से
नवदीप शर्मा पुत्र अनुज शर्मा, निवासी पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार किया।
एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।

बरामदगी
02 पीली धातु के कड़े
02 चूड़ियाँ
02 सोने के बिस्किट
अनुमानित कीमत – ₹30,00,000/-

मामला–2 : टियारा रिसोर्ट विवाह समारोह में चोरी का खुलासा
दिनांक 03.11.2025 को टियारा रिसोर्ट, रामनगर में आयोजित विवाह समारोह के दौरान विकास अग्रवाल, निवासी संभल (उ.प्र.) के बैग से सोने के जेवरात, नकदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में FIR संख्या 400/25 धारा 303(2) BNS दर्ज की गई।
जांच में बड़ा खुलासा
गहन जांच, होटल कर्मचारियों से पूछताछ और CCTV फुटेज के अवलोकन में मामला मध्य प्रदेश के कुख्यात ‘सांसी गैंग’ से जुड़ा पाया गया।

पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में दबिश दी, जहां दोनों आरोपी
कुणाल पुत्र जितेन्द्र
अभिवन पुत्र विकास
सामान का बंटवारा करते हुए पाए गए, लेकिन जंगल और भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर फरार हो गए।
बरामदगी
₹12,00,000/- नकद
01 सोने की अंगूठी
01 जोड़ी सोने की कान की बाली
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
सांसी गैंग का अपराध करने का तरीका
यह गिरोह बड़े होटल व रिसोर्ट में विवाह समारोह के दौरान मेहमान बनकर प्रवेश करता है और मौका मिलते ही नकदी व बहुमूल्य आभूषण चोरी कर फरार हो जाता है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
रामनगर पुलिस एवं एसओजी टीम की सक्रियता और SSP नैनीताल के नेतृत्व में यह बड़ी सफलता संभव हो पाई है।
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है।







