एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा नैनीताल में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
*श्री मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी तथा श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* में *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.12.2025 को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं *सट्टे की खाई बाड़ी की रोकथाम* करने हेतु चैकिंग के दौरान भद्यूनी रोड काठगोदाम से *एक व्यक्ति को सट्टे की खाई बाड़ी करते 3 अदद सट्टा पर्ची, एक पेन व 1230 रुपए के साथ गिरफ्तार* किया है।

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 157/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी-
अनिल कुमार पुत्र मोहब्बत लाल निवासी गोल डिग्गी ठोकर लाइन काठगोदाम
पुलिस टीम-
1- का0 करतार सिंह
2- का0 टीका राम








