बनभूलपुरा पुलिस व ANTF टीम ने चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में *मादक पदार्थों /की बिक्री व तस्करी की रोकथाम* हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

*इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज सिह कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण* में *प्रभारी थानाध्यक्ष निरीक्षक श्री दिनेश सिह फर्त्याल के नेतृत्व* में गठित टीम एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

दि0-16.12.25 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम व एन्टी नारकोटिक्स टास्क टीम नैनीताल टीम के द्वारा दौराने चैकिंग संदिग्ध वाहन/वस्तु के दौरान *गोपाल सिंह चिलवाल पुत्र श्री हर सिंह* निवासी ग्राम वडौन ब्लाक ओखलकाण्डा थाना खनस्यू जिला नैनीताल उम्र 36 वर्ष को *435 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार* किया गया है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट मे पंजीकृत किया गया है।

*पुलिस टीम -*
उ0नि0 मनोज कुमार
का0 मौ० यासीन

*ANTF*
का0 संजय सिंह नेगी
का0 बलवन्त सिंह

Leave a Comment