14 साल बाद राहत: दुग्ध विकास मंत्री ने नैनीताल आंचल दुग्ध संघ के 43 कर्मचारियों की पदोन्नति को दी मंजूरी

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

देहरादून। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ के कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। शनिवार को संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात के दौरान मंत्री ने 14 वर्ष से लंबित 43 कर्मचारियों की पदोन्नति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

 

इस महत्वपूर्ण निर्णय के साथ दुग्ध संघ कर्मचारियों में लंबे समय बाद उत्साह का माहौल है।

 

बैठक में रखी गई कई महत्वपूर्ण मांगें

 

प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से संबंधित कई अहम मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे, जिनमें प्रमुख हैं—

 

पर्वतीय क्षेत्रों में महिला डेयरी सचिवों का मानदेय 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये करने का प्रस्ताव

 

मैदानी क्षेत्रों के सचिवों को भी पर्वतीय क्षेत्रों जैसा मानदेय देने की मांग

 

महंगाई भत्ते की पुरानी व्यवस्था को बहाल करना

 

वर्ष 2016–2019 के सातवें वेतनमान के एरियर को अनुमन्य करना

 

1 लाख लीटर दुग्ध हैंडलिंग क्षमता के अनुरूप नया स्टाफिंग पैटर्न लागू करना

 

अत्याधुनिक एन.डी.डी.बी. प्लांट में विशेषज्ञ मशीनरी स्थापना की स्वीकृति

 

 

मंत्री बोले—“दुग्ध संघ दो कदम चलेगा, सरकार पाँच कदम साथ चलेगी”

 

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित में पूरी तरह समर्पित है।

उन्होंने संकेत दिया कि दुग्ध सेक्टर में बड़े और ऐतिहासिक निर्णय जल्द घोषित किए जाएंगे।

 

संघ अध्यक्ष ने जताया आभार

 

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि मंत्री से मिले सकारात्मक संकेत कर्मचारियों और किसानों दोनों के लिए उत्साहजनक हैं।

“यह फैसला हजारों दुग्ध उत्पादकों और कर्मचारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा,”—उन्होंने कहा।

 

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद

 

वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, खलील अहमद, शांति कोरंगा, मुन्नी आर्या, मोहन जोशी, कमलेश कुमार, रमेश मेहता, रमेश आर्या, विपिन तिवारी, हेमंत पाल, मीना रौतेला, राजू दुम्का सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment