नैनीताल।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले भर में अवैध नशा तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल और प्रभारी SOG राजेश जोशी के नेतृत्व में SOG व थाना बनभूलपुरा की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।
दिनांक 06.12.2025 को गोला बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति से 140 नशीले इंजेक्शन बरामद कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद थाना बनभूलपुरा में FIR नं. 272/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

👉 गिरफ्तार अभियुक्त
शाहरुख उर्फ बीड़ी, पुत्र अयूब
निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल
उम्र — 27 वर्ष
👉 बरामदगी
140 नशीले इंजेक्शन
👉 पुलिस टीम
उ0नि0 जगवीर सिंह
का0 राजेश कुमार
का0 अरुण राठौर (SOG)
का0 संतोष बिष्ट (SOG)







