रामनगर/नैनीताल।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “अतिक्रमण मुक्त प्रदेश और डेमोग्राफी चेंज पर सख़्त नियंत्रण” के स्पष्ट विजन को अमल में लाते हुए नैनीताल पुलिस और प्रशासन आज तड़के बड़े अभियान में एक्शन मोड में नज़र आया।

07 दिसंबर 2025 की सुबह, रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि पर चिन्हित अवैध कब्जों को हटाने के लिए संयुक्त टीम ने कड़ी कार्रवाई की।

🔹 तड़के शुरू हुआ बड़ा अभियान — अवैध निर्माण ध्वस्त
सभी अतिक्रमणकारियों को समय से नोटिस जारी किया जा चुका था।
सुबह-सवेरे भारी पुलिस बल, प्रशासनिक टीम और JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुँचकर कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस की सुरक्षा में मशीनों ने तेजी से कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया।

🔹 क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की आशंका को देखते हुए पुछड़ी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।
सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर—
भड़काऊ पोस्ट
सरकारी कार्रवाई पर गलत/उत्तेजक टिप्पणियाँ
विरोध प्रदर्शन या धरने की कोशिश
पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी जारी।
🔹 सरकार का स्पष्ट संदेश
- राज्य सरकार ने दोहराया कि—
“सरकारी भूमि पर कब्जा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डेमोग्राफी चेंज के प्रयासों पर निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।”
🔹 SSP मंजुनाथ टीसी सीधे मॉनिटरिंग में
पूरे अभियान की निगरानी SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने की।
उनका सख़्त संदेश—
“सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या रोकने की कोशिश करने वालों पर सीधी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”







