खनस्यू में STF टीम पर फायरिंग, एक जवान व स्थानीय व्यक्ति घायल — SSP नैनीताल एक्शन मोड में

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

खनस्यू, 06 दिसंबर 2025।
तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे STF टीम पर अचानक बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक STF जवान और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गए। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, STF टीम जब तस्करी के मामले में छापेमारी करने खनस्यू पहुंची तो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस दौरान STF के जवान भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। घायल जवान को तुरंत कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. एक्शन में आ गए। वे तुरंत पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल जवान का हालचाल जाना। SSP ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमों को निर्देश जारी किए।

 

पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और बदमाशों की तलाश के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।

Leave a Comment