सचिवालय में जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक — हाई हिमालयन हर्बल प्रोडक्ट्स के संवर्धन पर जोर

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

सचिवालय में आयोजित जड़ी-बूटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उपलब्ध हर्बल व औषधीय उत्पादों के संवर्धन और प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को जड़ी-बूटी और एरोमा सेक्टर में अग्रणी दो राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज़ का अध्ययन कर टर्नओवर बढ़ाने हेतु अनुसंधान, नवाचार, उत्पादन, विपणन और ब्रांडिंग पर समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा, जहाँ जंगली जीवों से जनजीवन व फसलों को नुकसान हो रहा है, वहाँ कृषि और वन विभाग की संयुक्त टीमें भेजकर ग्रामीणों को सुरक्षा उपायों और फसल संरक्षण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर माननीय कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री भुवन विक्रम डबराल एवं श्री बलवीर घुनियाल उपस्थित रहे।

Leave a Comment