क्षेत्राधिकारी लालकुआं की अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति — नैनीताल पुलिस ने आयोजित की भव्य पीपिंग सेरेमनी

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

नैनीताल।
क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent of Police) पद पर पदोन्नति मिलने पर नैनीताल पुलिस की ओर से शनिवार को पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनके कंधों पर अलंकार सजाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय रहा है और उम्मीद है कि वे नए पद पर भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगी।

2017 बैच की PPS अधिकारी श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल इससे पहले जनपद ऊधम सिंह नगर, SPR, विजिलेंस सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रही हैं। क्षेत्राधिकारी लालकुआं के रूप में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियान संचालित किए और कानून-व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे सहित पुलिस लाइन नैनीताल के प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment