सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी का सीबीसीआईडी सैक्टर हल्द्वानी में स्थानांतरण, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।
नैनीताल पुलिस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी को उनके सीबीसीआईडी सैक्टर हल्द्वानी में स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सम्मान समारोह में श्री लोहनी के कार्यकाल को उत्कृष्ट बताते हुए उनकी कार्यकुशलता, सजग नेतृत्व और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। एसएसपी ने उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री नितिन लोहनी वर्ष 2021 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी रामनगर, क्षेत्राधिकारी भवाली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, तथा बाद में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में अहम योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई संवेदनशील मामलों में पुलिस को सफलता मिली।

विदाई समारोह के दौरान

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा,

क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे,

क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री अमित कुमार,

प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश सिंह

सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment