पुलिस लाइन नैनीताल में भव्य साप्ताहिक परेड, SSP ने किया फिटनेस व दक्षता का आंकलन

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

पुलिस लाईन नैनीताल में शुक्रवार की भव्य साप्ताहिक परेड का हुआ आयोजन,* *SSP NAINITAL ने जवानों की फिटनेस तथा दक्षता का किया गहन आंकलन

वैपन हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला कर्मी को नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत

महिलाओं की अलग टोली बनाकर कराया अभ्यास, कहा कि पुरूष से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है महिलाएं, हर मोर्चे पर आगे होनी चाहिए,

SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0* द्वारा आज दिनांक 28.11.2025 को *पुलिस लाईन नैनीताल में शुक्रवार की भव्य परेड का आयोजन किया गया।* जवानों की *ड्रिल, शारीरिक दक्षता और weapon हैंडलिंग का बारीकी से आंकलन किया गया।

परेड के दौरान महिला, पुरूषों तथा यातायात की अलग अलग टोली बनाकर शस्त्राभ्यास तथा weapon हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया। *weapon हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स में महिलाएं पुरूष से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है, हर मोर्चे पर महिलाओं को आगे रहना चाहिए। महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा शस्त्रों के बारे में पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।

परेड के दौरान सभी को आवंटित सरकारी वाहनों के लॉग बुक तथा फिटनेस एवं मेंटीनेंस का भी गहनता से आंकलन किया गया, वाहन चालकों से वाहनों की कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।

 

उक्त परेड में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक रामनगर श्री सुमित पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल श्री अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री रविकांत सेमवाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह सहित सभी थाना चौकी एवं शाखा प्रभारी वह अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

Leave a Comment