सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस सख्त — बैंकट हॉल व DJ स्वामियों के साथ गोष्ठी, कई कड़े नियम लागू

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस सख्त — बैंकट हॉल व DJ स्वामियों के साथ गोष्ठी, कई कड़े नियम लागू

हल्द्वानी।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आज दिनांक 27 नवंबर 2025 को कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में एसपी क्राइम/नैनीताल श्री जगदीश चंद्रा की अध्यक्षता तथा सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में शहर के बैंकट हॉल एवं DJ स्वामियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शादी–समारोहों के दौरान उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या को नियंत्रित कर सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

बैठक में सभी बैंकट हॉल एवं DJ संचालकों को निम्न नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए—

कड़े दिशा-निर्देश जारी

बारात में पहियों वाले बड़े लाइटिंग झालरों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर जफ्ती की कार्रवाई होगी।

केवल हाथ में पकड़कर चलाए जाने वाले झालर ही मान्य होंगे।

बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की अधिकतम लंबाई 200 मीटर तय की गई, ताकि यातायात बाधित न हो।

बारात की हेड और टेल को व्यवस्थित व अनुशासित तरीके से संचालित करने के निर्देश।

सड़कों पर हाई-बेस और बड़े DJ सिस्टम पर पूर्ण प्रतिबंध।

स्थानीय निवासियों, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सुविधा को देखते हुए रात 10:00 बजे के बाद DJ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
शिकायत प्राप्त होते ही DJ की तुरंत जप्ती की जाएगी।

अनियमितता पाए जाने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, SSI रोहिताश सहित शहर के सभी प्रमुख बैंकट हॉल एवं DJ संचालक मौजूद रहे।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य जनता की सुविधा, यातायात नियंत्रण और शांति-व्यवस्था बनाए रखना है।

Leave a Comment