हल्द्वानी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

हल्द्वानी (नैनीताल)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत आज हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता नैनीताल जिला अध्यक्ष अली नकवी ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मोहम्मद हसन बंजारा ने किया।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल जिला प्रभारी परवेज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर, जिला महामंत्री सहित मोर्चे के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली के आगामी देवभूमि उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड को फॉलो करना ना भूलें।







