हल्द्वानी के जज फार्म में सड़क निर्माण शुरू 170 मीटर CC सड़क से 20 परिवारों को मिलेगा लाभ | Haldwani News

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ

हल्द्वानी। शहर में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एडीबी सहायतित यूयूएसडीए परियोजना के अंतर्गत विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जज फार्म के ई-ब्लॉक में 170 मीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र के करीब 20 परिवारों को लाभ मिलेगा। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क की स्थिति में सुधार होगा।

क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस पहल से स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

रॉयल न्यूज़ उत्तराखंड को फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई