सगे भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में सगे भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी भाई कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को हीरानगर जेल रोड निवासी श्रीमती बसंती कार्की ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र दीपक कार्की उर्फ दीपू ने अपने बड़े भाई प्रेम कार्की पर धारदार ब्लेड से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 214/2026 धारा 190(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 जून 2026 को आरोपी दीपक कार्की उर्फ दीपू (39 वर्ष), निवासी जेल रोड, हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दाढ़ी बनाने वाली ब्लेड भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ (चौकी प्रभारी हीरानगर), हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा तथा कांस्टेबल राहुल यादव शामिल रहे।

Leave a Comment