यंग बिजनेस मीट में महापौर गजराज बिष्ट ने सुने युवा व्यापारियों के सुझाव

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

यंग बिजनेस मीट में महापौर गजराज बिष्ट ने युवा व्यापारियों से किया संवाद, विकास के लिए मांगे सुझाव

हल्द्वानी। शहर के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित “यंग बिजनेस मीट विद मेयर” कार्यक्रम में महापौर गजराज बिष्ट ने युवा व्यापारियों एवं नव मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के सुझाव सुने और नगर के समग्र विकास में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से नगर नियोजन, सड़क एवं यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और लघु उद्योगों के विकास को लेकर सुझाव साझा करने की अपील की।

बैठक में युवा व्यापारियों ने भी अपने विचार रखते हुए गौलापार को ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर “ग्रेटर हल्द्वानी” के रूप में विकसित करने, रोजगार सृजन के लिए औद्योगिक केंद्र स्थापित करने, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने, स्थानीय बाजारों के आधुनिकीकरण, डिजिटल व्यापारिक सहायता और युवाओं के लिए वित्तीय एवं परामर्श सुविधाओं का विस्तार करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

महापौर ने कहा कि युवाओं के सुझावों को आगामी बैठकों में शामिल कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से उन्हें लागू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा व्यापारियों की भागीदारी से शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और हल्द्वानी के विकास को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, शहर के युवा व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नव मतदाता मौजूद रहे।

Leave a Comment