भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का काशीपुर दौरा, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान काशीपुर में आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल वहाब कासमी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन, जिला महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन, शमशाद हुसैन एवं राव ज़मीर, जिला अध्यक्ष हाजी रिज़वान, सदस्य फ़ारूक़ खान तथा शाहनवाज खान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति तथा अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment