पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है।

उनका कहना था कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।


इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव समाप्त होते ही ईंधन के दाम बढ़ाकर भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।


उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है, युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और किसान संकट झेल रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार की राजनीति में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी और जनविरोधी नीतियों का विरोध जारी रखेगी।


प्रदर्शन में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इं. सुमित कुमार, हेमंत साहू, हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment