
नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में मंगलवार को उप महानिरीक्षक एस.एस.बी श्री दुर्गा बहादुर सुनार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के मध्य शिष्टाचार भेंट आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उप महानिरीक्षक एस.एस.बी ने जनपद नैनीताल में शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैनात एस.एस.बी अधिकारियों एवं जवानों का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यटकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखते हुए जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी पुलिस एवं एस.एस.बी के बीच बेहतर तालमेल, सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि संयुक्त प्रयासों से ही जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल, 2IC श्री नरेश कुमार एवं एसी श्री प्रशांत पोटभरे भी मौजूद रहे।








