हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस, एएनटीएफ और एसटीएफ कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये कीमत की 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10 मई 2026 को एएनटीएफ/एसटीएफ कुमाऊं और थाना काठगोदाम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवखड़ी, दमुवाढूंगा स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से प्रवीण आर्या (50 वर्ष) निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल तथा बलवन्त सिंह (44 वर्ष) निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर हल्द्वानी में सप्लाई की जा रही थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 62/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

बरामदगी
▪️ 5 किलो 2 ग्राम अवैध चरस
▪️ अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये
कार्रवाई करने वाली टीम STF / एंटी नार्कोटिक्स टीम ▪️ निरीक्षक पावन स्वरुप ▪️ SI विनोद चंद्र जोशी ▪️ आरक्षी वीरेंद्र चौहान ▪️ आरक्षी इसरार अहमद

थाना काठगोदाम पुलिस टीम
▪️ SO विमल मिश्रा
▪️ SI दिलीप सिंह
▪️ आरक्षी प्रमोद कुमार
▪️ आरक्षी कारज सिंह








