ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बाइक चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 वारंटी भी दबोचे

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

 

स्थान: हल्द्वानी / रामनगर / लालकुआं / चोरगलिया
रिपोर्ट: नाज़िम अहमद
संपादक: मोनिश अहमद

जनपद नैनीताल में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और वारंटियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया।


🔹 रामनगर में बाइक चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
रामनगर क्षेत्र में 17 अप्रैल 2026 को दर्ज बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
कोतवाली रामनगर पुलिस ने चोरपानी क्षेत्र से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


🔹 हल्द्वानी में दो वाहन चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार
थाना हल्द्वानी क्षेत्र में दो अलग-अलग बाइक चोरी के मामलों में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
मंडी बाईपास जंगल क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर TVS स्पोर्ट और हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गईं।


🔹 चोरगलिया और लालकुआं में वारंटी गिरफ्तार
थाना चोरगलिया पुलिस ने गुलाम रसूल उर्फ निक्का को गिरफ्तार किया।

लालकुआं पुलिस ने अभियान के तहत 02 वारंटियों — राजा परिहार और कमल सिंह धरियाल को दबोचा।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

⚡ पुलिस का सख्त संदेश
नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


📢 (Royal News Uttarakhand)
👉 ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें

Leave a Comment