
हल्द्वानी। काइड कॉन्वेंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल के छात्र अर्श ने 93 प्रतिशत और ज़ुबैर अली ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

सफल छात्रों अर्श और ज़ुबैर अली ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका कहना है कि नियमित अध्ययन और सही दिशा में मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।







