हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 05 अप्रैल 2026 (रविवार) के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान दोनों दिन सुबह 09:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक
वीकेंड के दौरान तय समय में सभी भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह 08:00 बजे से ही जनपद सीमा पर रोक दिया जाएगा।
पार्किंग और रोक व्यवस्था
हल्द्वानी के अंदर आने वाले भारी वाहन:
नंबर 01 बैंड के पीछे
एचएमटी क्षेत्र
पुलिस चौकी सलड़ी
अमृतपुर मोड़ व मैगी प्वाइंट के अंदर पार्क किए जाएंगे
मैदानी क्षेत्र से पहाड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन:
गोलापार (पुराना RTO फिटनेस सेंटर)
खेड़ा चौकी के पास रोके जाएंगे

🚗 पर्यटक वाहनों के लिए डायवर्जन रूट
👉 बरेली रोड से आने वाले वाहन
तीनपानी फ्लाईओवर → गोलापार रोड → नारीमन तिराहा (काठगोदाम)
👉 रुद्रपुर/पंतनगर से आने वाले वाहन
पंतनगर तिराहा → दिनेशपुर मोड़ → NH-109 → लालकुआं → तीनपानी → गोलापार → नारीमन तिराहा
👉 रामनगर/बाजपुर से आने वाले वाहन
कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा → मंगोली मार्ग

⛔ 5 अप्रैल को अतिरिक्त प्रतिबंध
05 अप्रैल को एलपीजी वाहनों को छोड़कर आवश्यक सेवाओं के भारी वाहनों (सब्जी, दूध, ईंधन आदि) का आवागमन भी
दोपहर 02:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बंद रहेगा।
🔄 वापसी रूट (मैदानी क्षेत्र की ओर)
पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन:
नारीमन तिराहा → गोलापार मार्ग
05 अप्रैल (शाम 4 से 9 बजे)
भवाली मस्जिद तिराहा व नैनीताल से आने वाले पर्यटक वाहन
नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास से डायवर्ट होकर
मंगोली होते हुए कालाढूंगी मार्ग से भेजे जाएंगे
⚠️ प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि
👉 यात्रा से पहले रूट प्लान जरूर देखें
👉 डायवर्जन का पालन करें
👉 अनावश्यक जाम से बचने में सहयोग करें








