हल्द्वानी बेस अस्पताल में हाजियों का टीकाकरण, 274 को लगाए गए टीके

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी में हाजियों का टीकाकरण सम्पन्न
हल्द्वानी | 1 अप्रैल 2026
हल्द्वानी के बेस अस्पताल में आज हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हाजी मौजूद रहे और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आवश्यक टीके लगाए।


कार्यक्रम में हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, राज्य मंत्री अनिल डब्बू, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इसरार हुसैन, कुमाऊं संयोजक महबूब अली, नगर अध्यक्ष अनवर अली, हज कमेटी सदस्य तरन्नुम खान, जिला मंत्री शानू खान, मोहम्मद यासीन, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी मोहम्मद एहसान, अब्दुल कादिर, गुलशन अली तथा हज कमेटी सदस्य शाहिदा सिराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड से कुल 1366 हाजियों को हज यात्रा पर जाना है। इनमें से हल्द्वानी के 101, नैनीताल के 165 तथा अल्मोड़ा के 8 हाजियों का आज बेस अस्पताल हल्द्वानी में सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।


इस मौके पर अधिकारियों ने हाजियों से स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। वहीं हाजियों ने भी टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर संतोष व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।

Leave a Comment