रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हल्द्वानी में युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस की कीमतों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर प्रतीकात्मक “श्रद्धांजलि” दी और लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का सबसे ज्यादा असर गृहिणियों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कालाबाजारी के चलते सिलेंडर 2500 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं, जिससे आम जनता की परेशानी और बढ़ गई है।


वहीं कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट और संदीप भसोड़ा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिनों के वादे अब बुरे दिनों में बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई से परेशान जनता अब फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो गई है।


मेहूल साह, सचिन राठौर, शाहनवाज मालिक, रेखा जाटव, ज्योति आर्या, विनीता आर्या, प्रेमा सागर, इशहाक खान, मयंक गोस्वामी, अल्का आर्या, रेनू आर्या, देवेन्द्र नेगी, हर्ष शर्मा, सौरभ कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फिलहाल बढ़ती महंगाई और गैस कीमतों को लेकर जनता में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

Leave a Comment