रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP ने जारी किए कड़े निर्देश

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के जनपद भ्रमण को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु SSP Nainital ने दिए कड़े निर्देश।

*माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी* के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज *दिनांक 19.03.2026 को डॉ0 मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन एवं भौतिक माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि *यह ड्यूटी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण रहेगी, विशेषकर ईद पर्व* के दृष्टिगत अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी आवश्यक है।

*दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नानुसार हैं—*

➤ दिनांक 19, 20, 21 एवं 22 मार्च की रात्रि 11:00 बजे से 01:00 बजे तक *समस्त COs/SHOs/SOs* द्वारा क्षेत्र में गश्त, चेकिंग एवं ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा।
➤ चेकिंग अभियान में किसी भी प्रकार की *ढिलाई न बरती* जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की *सूचना कंट्रोल रूम* को दी जाए।

➤ प्रत्येक रात्रि में प्रभावी *गश्त, पिकेट ड्यूटी एवं चीता मोबाइल ड्यूटी* लगाई जाए।
➤ हुड़दंगियों,नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों के *विरुद्ध सख्त* कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
➤ प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से 07:00 बजे तक *“ऑपरेशन क्लीन स्वीप”* चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कार्रवाई की जाएगी।
➤ मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि धार्मिक स्थलों पर *विशेष सतर्कता* बरती जाए।

➤ अलविदा जुम्मा की नमाज *सार्वजनिक सड़कों/ किसी की प्रॉपर्टी* आदि पर अदा न की जाए, इसके लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

➤ समस्त थाना एवं चौकी का पुलिस बल अपने-अपने *थाना परिसर/बैरिक* में ही निवास करेगा, ताकि किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचा जा सके।

➤ वीवीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाते हुए *ज्वेलर्स शॉप, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों* पर सतर्क गश्त एवं चेकिंग सुनिश्चित करेंगे।

➤ रात्रि 12:30 बजे के पश्चात नाइट ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा *D-24 के तहत बीडीएस (BDS) टीम* के साथ हैलपैड से कार्यक्रम स्थल तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

➤ आगामी दिवस में *भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटलों, लॉज एवं रेस्टोरेंट* आदि में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

➤ दिनांक 20 मार्च को प्रातः से सायं तक *व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान* संचालित किया जाएगा।
एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आपसी समन्वय, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

उक्त मीटिंग में डाॅ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी, श्री आर.डी.मठपाल, एसपी दूरसंचार नैनीताल, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे‌।

Leave a Comment