भीमताल क्षेत्र में 434 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

भीमताल क्षेत्र में 434 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए 04 अभियुक्त गिरफ्तार

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में *डॉ० जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक नैनीताल व श्री रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल/भवाली* के पर्यवेक्षण तथा *श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.02.2026 को भीमताल क्षेत्र के चॉफी रोड वन विभाग बैरियर के पास चैकिंग के दौरान धानाचूली बैण्ड से भीमताल की तरफ से एक अल्टो कार सं0 UK06K4585 में 04 अभियुक्तों को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भीमताल पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट* पंजीकृत किया गया ।

नाम पता अभियुक्तगण
1. राजेन्द्र सिंह नगर कोटी पुत्र स्व0 दीवान सिंह नगर कोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र- 27 वर्ष

2. बॉबी नगर कोटी पुत्र देवेन्द्र नगरकोटी निवासी फतेहपुर मेन थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष

3. नीतीश नगरकोटी पुत्र प्रमोद नगरकोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र- 30 वर्ष

4. शिवांश रावत पुत्र शैलेज रावत निवासी भट्ट कॉलोनी थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र-23 वर्ष

बरामदगी* कुल 434 ग्राम अवैध चरस मय वाहन अल्टो कार सं0 UK06K4585

गिरफ्तारी टीम (कोतवाली भीमताल)
▫️प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव
▫️उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
▫️कानि0 बलजीत सिंह
▫️कानि0 विरेन्द्र कुमार गोले
▫️कानि0 शैलेन्द्र कुमार
▫️कानि0 सतीश सिंह राणा

Leave a Comment