हल्द्वानी।

उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में वार्ड नंबर-23, बनभूलपुरा हल्द्वानी में निःशुल्क UCC विवाह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर श्रीमती तरन्नुम खान, सदस्य राज्य हज कमेटी उत्तराखंड सरकार के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर की तिथि 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तय की गई है, जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
तरन्नुम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन नागरिकों ने पहले से विवाह पंजीकरण कराया हुआ है, उन्हें भी अब UCC के अंतर्गत पुनः विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर 26 जनवरी के बाद अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
UCC विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:
पति-पत्नी का आधार कार्ड
स्थाई निवास प्रमाण पत्र
(यदि नहीं है तो इनमें से कोई एक: 1 साल पुराना बिजली/पानी बिल, स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, एम्प्लॉयर ID, रेंट एग्रीमेंट)
हाई स्कूल मार्कशीट / पैन कार्ड / जन्म प्रमाण पत्र /वोटर ID
दो गवाहों का आधार कार्ड
पति-पत्नी की साथ में फोटो
बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र (यदि हों)
आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य
सभी आवेदकों को मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।
शिविर स्थल:
वार्ड नंबर-23, लाइन नंबर-16, बनभूलपुरा, हल्द्वानी
संपर्क:9012601342
निवेदक:तरन्नुम खान
सदस्य, राज्य हज कमेटी उत्तराखंड सरकार







