सिमलखां में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, 511 लोग हुए लाभान्वित

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बेतालघाट की न्याय पंचायत सिमलखां के राजकीय इण्टर कॉलेज सिमलखां में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या द्वारा की गई।
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन के 02, बाल विकास विभाग द्वारा नन्दा गौरा के 02, घरेलू हिन्सा 4, बेटी बचाओं बेटी पढाओं में 03 लोगो को जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र 04, पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित 03 लोगो को जानकारी दी, उद्यान विभाग द्वारा बीन का बीज 05 किलो आलू आदि के बीज काश्तकारों को वितरित किया गये।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 लोगो को दवाई वितरित की गई, बीपी व सुगर के 77 लोगो का हैल्थ चैकप किया गया, श्रम विभाग द्वारा 140 लोगो का पंजीकरण किया गया, खाद्य विभाग ई केवाईसी 32 लोगो की, राशन कार्ड में नाम 04 लोगो का जोडा गया, राशन कार्ड संशोधन 01 लोगो का किया गया। विद्युत विभाग को तारा को ठीक कराये जाने हेतु 03 लोगो के आवेदन प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार सेवायोजन विभाग द्वारा 41 लोागो को जानकारी दी गई,आयुष विभाग द्वारा दवाई वितरित की गई।

बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 511 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, ब्लाक प्रमुख अंकित साह, जिला पंचायत सदस्य संजू बोरा, तरूण शर्मा, यशपाल आर्या, संसाद प्रतिनिधि मदन मोहन मेहरा, के साथ ही ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपजिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका, क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

Leave a Comment