व्लॉगर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से मिली जमानत

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी | उत्तराखंड
हल्द्वानी की चर्चित व्लॉगर ज्योति अधिकारी को न्यायालय से जमानत मिल गई है। ज्योति अधिकारी पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में देहरादून में हुए प्रदर्शन के दौरान विवादित आचरण के आरोप लगे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योति अधिकारी देहरादून में चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हाथ में दरांती लहराई और “ये दरांती न्याय करेगी” जैसे बयान दिए। इसके अलावा उन पर कुमाऊं क्षेत्र की महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने और उत्तराखंड के देवी-देवताओं के अपमान का भी आरोप लगाया गया था। इन बयानों और कृत्यों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

इन आरोपों में दर्ज हुआ था मुकदमा
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया था।

नोटिस को लेकर भी हुआ था विवाद
आरोप है कि नोटिस मिलने के बाद ज्योति अधिकारी ने उस नोटिस को लहराते हुए एक रील बनाई थी और अपने समर्थकों से मुखानी चौराहे पर एकत्रित होने की अपील की थी। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की।

फिलहाल, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ज्योति अधिकारी को राहत मिली है। हालांकि, मामला अभी न्यायिक प्रक्रिया में है और आगे की सुनवाई के बाद ही आरोपों पर अंतिम फैसला होगा।

Leave a Comment