हल्द्वानी।
हल्द्वानी शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली हल्द्वानी व बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

दिनांक 07 जनवरी 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में दो अलग-अलग तहरीरें प्राप्त हुई थीं। पहली तहरीर श्री करनजीत सिंह, निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK04X-3566 की चोरी के संबंध में दी गई, जबकि दूसरी तहरीर श्री दीपक राठौर, निवासी भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UK04K-3560 की चोरी को लेकर दी गई थी। इन तहरीरों के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में क्रमशः FIR संख्या 12/26 व 13/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल चोरी के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया

पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, सुरागरसी व पतारसी के आधार पर 10 जनवरी 2026 को घासमंडी मंगलपड़ाव क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की गई कुल तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
गिरफ्तार अभियुक्त
रिजवान उर्फ आका पुत्र रफीक, निवासी वर्मा लाइन मनिहारगोठ थाना टनकपुर जिला चम्पावत, हाल निवासी बाबू सैफी शिवाजी कॉलोनी डहरिया थाना हल्द्वानी, उम्र 25 वर्ष
बरामद मोटरसाइकिलें
UK04X-3566
UK04K-3560
UK04P-9201 (थाना बनभूलपुरा में पंजीकृत FIR संख्या 07/2026, धारा 303(2) बीएनएस)
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम में शामिल
उप निरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव),
उप निरीक्षक कृपाल सिंह (चौकी प्रभारी हीरानगर),
अपर उप निरीक्षक पुष्कर आर्या (थाना बनभूलपुरा),
कांस्टेबल संतोष बिष्ट,
कांस्टेबल राहुल यादव,
कांस्टेबल महबूब अली।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।







