केमिस्ट एसोसिएशन महासचिव पद से भारती राठौड़ का इस्तीफा

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी में संवैधानिक संकट, महासचिव भारती राठौड़ का इस्तीफा
हल्द्वानी।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन हल्द्वानी में उस समय संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई जब संस्था की कार्यवाहक महासचिव श्रीमती भारती राठौड़ ने अपने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले संस्था के निर्वाचित महासचिव श्री संदीप जोशी भी लगभग एक वर्ष पूर्व अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

लगातार दो प्रमुख पदों के रिक्त हो जाने से संस्था के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, श्रीमती भारती राठौड़ ने इस्तीफा देने के साथ ही संस्था से जुड़े समस्त प्रभार संरक्षक मंडल को सौंप दिए हैं।

बताया जा रहा है कि उन्होंने संरक्षक मंडल से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई व्यवस्था लागू करने की संस्तुति भी की है। अब संस्था के भविष्य को लेकर निर्णय संरक्षक मंडल द्वारा लिया जाएगा।

संस्था के सदस्यों की नजरें आगामी फैसलों पर टिकी हुई हैं, जिससे संगठन में स्थिरता और सुचारु संचालन बहाल हो सके।

Leave a Comment