नव वर्ष जश्न की आड़ में शराब तस्करी का प्लान नाकाम, नैनीताल पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

हल्द्वानी।
नव वर्ष के जश्न के बीच अवैध शराब तस्करी करने की कोशिश को नैनीताल पुलिस ने नाकाम कर दिया। मुखानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 220 पाउच (लगभग 74 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा नव वर्ष के दौरान अवैध शराब तस्करी, हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को आम्रपाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK18N 3054 (स्प्लेंडर बाइक) को रोका गया। जांच में चालक मलकीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी ग्राम ककराला, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उम्र 21 वर्ष) के कब्जे से 220 पाउच अवैध कच्ची शराब (लगभग 74 लीटर) बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

👮‍♂️ पुलिस टीम में शामिल अधिकारी

1. उ0नि0 अविनाश मौर्य

2. का0 केदार नैनवाल

3. का0 राजेश जोशी

4. होमगार्ड ईश्वर सिंह

 

नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नव वर्ष के अवसर पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment