नववर्ष से पहले आयुक्त का बड़ा फैसला, बढ़ेगी वाहन चेकिंग

Picture of Royal News Uttarakhand

Royal News Uttarakhand

FOLLOW US:

SHARE:

(हल्द्वानी): नववर्ष पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
हल्द्वानी | 30 दिसंबर 2025

नववर्ष के अवसर पर बढ़ती भीड़ और पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आयुक्त ने पुलिस, राजस्व, परिवहन एवं आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नववर्ष के दौरान कुमाऊँ मंडल के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, ऐसे में ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

सख्त निर्देश:

सभी जिलों में संयुक्त टीमों द्वारा नियमित वाहन चेकिंग अभियानप्र

त्येक कार्रवाई का डॉक्यूमेंटेशन व फोटोग्राफिक साक्ष्य अनिवार्य

कोहरे के कारण सड़कों पर खड़े वाहनों को तुरंत हटाने के निर्देश
दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एहतियातन कदम उठाने पर जोर

पार्टी स्थलों पर विशेष सतर्कता
नववर्ष के मौके पर आयोजित पार्टियों व आयोजनों के मद्देनज़र आयुक्त ने फायर सेफ्टी सिस्टम अनिवार्य करने और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

आयुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है, ताकि नववर्ष के अवसर पर आमजन एवं पर्यटक सुरक्षित रहें और देवभूमि से सुखद यादें लेकर लौटें।

Leave a Comment